8:29 pm Monday , 5 October 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेस वे बनाने में हुआ अवैध खनन जानलेवा बना – अजीत यादव

गंगा एक्सप्रेस वे बनाने को खोदे गए गड्ढे में डूबकर कैलिहाई गांव के नौजवान आराम कश्यप की मौत का मामला
# कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव कैलिहाई गांव का दौरा किया और मृतक आराम कश्यप के परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने को संघर्ष का ऐलान किया।
# गंगा एक्सप्रेस वे बनाने में हुआ अवैध खनन जानलेवा बना – अजीत यादव
———————————————————————-
बदायूँ। 5 अक्टूबर। गंगा एक्सप्रेस वे बनाने को खोदे गए गड्ढे में डूबकर कैलिहाई गांव के नौजवान आराम कश्यप की मौत के लिए प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। गंगा एक्सप्रेस वे बनाने में भाजपा सरकार के संरक्षण में अवैध खनन हुआ जो जानलेना बन चुका है।आराम कश्यप को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत ने कहीं उन्होंने आराम कश्यप की मौत की खबर मिलने पर कैलिहाई गांव का दौरा किया और मृतक के परिजनों से मिले। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने मृतक आराम कश्यप के चार छोटे बच्चे और पत्नी राजकुमारी कश्यप से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने को संघर्ष का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आराम कश्यप की मौत नहीं हत्या हुई है।
उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि आराम कश्यप मजदूरी करने घर से निकले थे इसी दौरान वह गंगा एक्सप्रेस-वे के नाम पर गांव के पास खोदे गए गड्ढे के पास पहुंचे। चूंकि बरसात में वह गड्ढा पूरी तरह से पानी से भर चुका ह्रै। उसमें गिरकर आराम कश्यप की मौत हो गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस बनाने को अरल नदी में 20 फीट से लेकर 30 फीट तक खनन किया गया है।जबकि कानूनन इतना गहरा खनन नहीं किया जा सकता। गंगा एक्सप्रेस वे के लिए उठाई गई मिट्टी के क्षेत्र में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिनमें डूबकर पिछली साल बरसात में भी दर्जनों लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि यह अवैध खनन अडानी ग्रुप द्वारा किया गया चूंकि गंगा एक्सप्रेस का ठेका इसी ग्रुप के पास है। और इसको भाजपा सरकार और प्रशासन का पूरा संरक्षण मिला । उन्होंने कहा कि अवैध खनन की जांच कराने को कांग्रेस आवाज उठाएगी। मृतक आराम कश्यप के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिलाने और उनकी मौत के दोषियों को सजा दिलाने को कांग्रेस आवाज उठाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ नवनीत यादव, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशीष समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.