बदायूं
रोजाना नए-नए टैक्स लगाकर जनता की जेब काट रही है भाजपा सरकार : शिवपाल यादव।
बदायूं 20 सितंबर ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को बदायूं में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार रोजाना नए-नए टैक्स लगाकर आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है।
शिवपाल यादव सपा नेता हाजी रईस की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपीआई पर शुल्क लगाने की तैयारी से आम आदमी पर सीधा बोझ पड़ेगा। योगी सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है, जनता त्रस्त हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देने को तैयार है। 2027 में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में यूपी में सपा की सरकार बनेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


