


बलरामपुर नहर में हड़कंप, पुलिस और गोताखोर कर रहे हैं तलाश।
कुरावली, मैनपुरी 19 सितंबर।
थाना कुरावली क्षेत्र के अंतर्गत बलरामपुर नहर में एक महिला के डूबने से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया।
बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से शकुंतला देवी नहर में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। नहर किनारे भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू कराया है। गोताखोर नहर के अलग-अलग हिस्सों में महिला की तलाश कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि महिला किन परिस्थितियों में नहर में पहुंची और डूबने की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक महिला की तलाश जारी थी। परिजनों में चिंता का माहौल है।
रिपोर्टर – अरुण कुमार।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


