, मृतकों को दी श्रद्धांजलि।
उझानी, बदायूं 19 सितंबर ।
कस्बा उझानी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों सागर मिश्रा और रामकेश की दर्दनाक मौत से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्त्रियों ने शोक सभा का आयोजन कर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में आशा बहनों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया और मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
नवगठित उझानी अर्बन आशा वर्कर्स एसोसिएशन के संरक्षक एवं अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के पूर्व जिला प्रमुख दिनेश चंद्र सक्सेना की अगुवाई में आयोजित सभा में नगर अध्यक्ष अर्बन उझानी शरीना परवेज, एम आरिफ़ खान,ममता सक्सेना, फातिमा, सुमन रानी, सिबरा श्रीवास्तव, आशा कुमारी, तबस्सुम, रोहित दिवाकर, हेम कुमारी, अंजलि, पारुल सक्सेना, रानी, मधु, ज्योति दिवाकर, शीवा अंजुम, अनुज कुमार नागर, पुष्पेंद्र, पुष्पा, मीना, रूबी सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्त्री मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


