12:40 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के बिसौली में दलित युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से सिर फोड़ा।

बदायूं के बिसौली में दलित युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से सिर फोड़ा।

बिसौली / बदायूं 19 सितंबर।

बदायूं जिले के बिसौली कस्बे में एक दलित युवक पर सरेआम हमला कर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर 5 नामजद और 4-5 अज्ञात लोगों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने NCRB में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित बादल पुत्र राजाराम, निवासी कांशीराम आवास कॉलोनी वार्ड नं.-13, बिसौली ने कोतवाली में तहरीर दी है।

पीड़ित के अनुसार 29 अगस्त को वह ईदगाह रोड होते हुए रानेट चौराहे जा रहा था, तब रास्ते में फहीम पुत्र कल्लू, अरबाज पुत्र मसरूफ खां निवासी बिसौली आदि ने उसके साथ अपराध कारित किया था। इस संबंध में थाना बिसौली पर 01 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि तभी से आरोपी उसे मारने की फिराक में घूम रहे थे।

ताजा घटना 16 सितंबर की सुबह की है। पीड़ित भोला मिष्ठान भंडार, गदरपुरा रोड बिसौली पर जलेबी खा रहा था, तभी नक्की पुत्र जहीर निवासी पठान टोला, भूरे शेख पुत्र भोले शेख, जुबैर पुत्र भूरे शेख, सालिम पुत्र रियाजुद्दीन, फहीम पुत्र कल्लू निवासी गण कुआं टोला अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ उसकी तरफ आते दिखे।

पीड़ित ने बताया कि उन्हें देखकर वह चौराहे की तरफ भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे दबोच लिया और जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नक्की ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर कह रहे थे कि “इस भंगी को खत्म कर दो, इस हिंदू में इतनी हिम्मत कि हम पर मुकदमा लिखवाएगा, आज इसे मार दो तो नजीर बन जाएगी।

शोर-शराबा होने पर राहगीरों और दुकानदारों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। जाते-जाते आरोपी अगली बार मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर थाना बिसौली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच CO बिसौली को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस