12:40 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज।

मुजरिया में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज।

बदांयू 19 सितंबर।

बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के एक ग्राम निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 9 सितंबर को शाम 5 बजे उसकी 16 वर्षीय बहन को गांव के ही युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया।

पीड़ित परिजन के अनुसार मुख्य आरोपी मोनू पुत्र गंगा सिंह है, जिसके सहयोगी के रूप में गांव के ही दो अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। घटना के बाद काफी तलाश करने पर जब किशोरी का पता नहीं चला तो परिजन ने 17 सितंबर को थाना मुजरिया में तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश के लिए टीम लगी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस