बिल्सी: कोर्ट के आदेश पर 4 पर रिपोर्ट, घर में घुसकर मारपीट और सोने की बाली लूटने का आरोप।
बिल्सी बदांयू 19 सितंबर।
थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव नगर झूना में पुरानी कहासुनी को लेकर घर में घुसकर महिलाओं और युवकों से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रार्थिनी अमीर जहां पत्नी रूमाल शाह निवासी नगर झूना ने न्यायालय श्रीमान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि 26 मई की सुबह गांव के ही बब्बी पुत्र निहाल, लटूरा उर्फ जैदुआ पुत्र शहीद, नर्गिस पुत्री शहीद सहित अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर प्रार्थिनी की पुत्री शबाना, मुस्कान और पुत्र रिजवान, इरफान को बेरहमी से मारा-पीटा।
FIR में आरोप है कि जाते समय आरोपी बब्बी पुत्री शबाना के कानों की सोने की दुरियां नोचकर ले गया। घटना को गांव के सद्दाम पुत्र रशीद, फारूक पुत्र बाबू ने देखा और बीच-बचाव किया।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति गोंडा में मजदूरी करता है, घर पर कोई पुरुष न होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। थाने पर तहरीर देने और एसएसपी को रजिस्ट्री भेजने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने धारा 173(4) बी.एन.एस.एस. के तहत कोर्ट की शरण ली। प्रार्थना पत्र में जैदुआ व बब्बी पर पुत्री पर गलत नियत रखने और छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के आदेश पर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


