11:14 am Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

श्री राधायै नमः

‼️ श्री राधा अष्टमी: 19 सितंबर 2026, शनिवार
अष्टमी तिथि: 18 सितंबर दोपहर 01:00 बजे से 19 सितंबर दोपहर 03:26 बजे तक‼️

भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को श्री राधा रानी के प्राकट्य उत्सव के रूप में राधाष्टमी मनाई जाती है। ब्रज भक्ति परंपरा में यह दिन प्रेम, भक्ति और निष्काम समर्पण का पावन उत्सव माना जाता है।

वेद तथा पुराणादि में श्रीराधाजी को कृष्ण-वल्लभा कहकर गुणगान किया गया है, श्रीराधा कृष्णप्रिया हैं, श्री राधा भगवान श्रीकृष्ण के प्राणों की अधिष्ठात्री देवी मानी गई हैं।

इस दिन श्री राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का संयुक्त पूजन करें। पूजा में दीप, पुष्प, फल, मिष्ठान, तुलसी और श्रद्धानुसार श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।

श्री राधे-राधे

#राधाष्टमी #राधा_रानी

विज्ञापन एक्सप्रेस