बदायूं । उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा बदायूं द्वारा परिषद के संस्थापक स्व0 त्रिपुरारी शरण का जन्मोत्सव एवं स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह
के साथ कलेक्ट्रेट स्थित पेंशन भवन परिसर पर आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव शिशु द्वारा की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गये तदोपरांत स्व त्रिपुरारी शरण के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ कवि एवं समीक्षक महेश मित्र द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।महामंत्री दिलीप अग्रवाल द्वारा स्व त्रिपुरारी शरण का जीवन परिचय एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष राधेश्याम द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के दायरे से पेंशनर्स को बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका संगठन द्वारा व्यापक रूप से विरोध किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स सेवा संस्थान के जनपद अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा सिविल सर्विसेज पेंशन नियमावली वैधता अधिनियम में संशोधन कर पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है जिससे पेंशनर्स में अत्यंत आक्रोश व्याप्त है,सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के जनपद अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा तीन बार प्रधान मंत्री को ज्ञापन देने के उपरांत भी सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के लाभों के संदर्भ में अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया गया है जिस कारण सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहें हैं,पेंशनर्स के हित में सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। विद्युत पेंशन परिषद के सचिव शमशाद हुसैन,डिप्लोमा इंजीनियर संघ के भूपाल सिंह,सेवानिवृत पुलिस विभाग एसोसिएशन के सूरजभान शर्मा,वीरेंद्र सिंह तोमर ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।परिषद द्वारा विभिन्न संगठनों के अशोक सक्सेना,प्रमोद मिश्रा,गुलाब सिंह राठौर,आचार्य प्रताप सिंह , ओम प्रकाश शर्मा,ब्रजेश चौहान,राधेश्याम,सूरज भान शर्मा,भूपाल सिंह , शमशाद हुसैन,अरुण कुमार अग्निहोत्री,वीरेंद्र सिंह तोमर को भी उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।परिषद द्वारा स्काउट गाइड संस्था के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना,वरिष्ठ कवि डॉ उमाशंकर राही,डॉ रामबहादुर व्यथित,महेश मित्र को भी काव्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्होंने अपनी ओज पूर्ण रचनाएं भी प्रस्तुत की ।कार्यक्रम में रामस्वरूप वर्मा,वेद प्रकाश गंगवार,महेंद्र सिंह यादव,राधेश्याम,बहोरनलाल,रमेश चंद्र राठौर,जगदीश कुमार त्रिपाठी,विकार अहमद,आर्येंद्र कुमार सिंह,ताराचंद्र,रूपकिशोर,महेन्द्रपाल,प्रेमपाल,हरिप्रसाद,मनसुखलाल गुप्ता, टी आर वर्मा,प्यारेलाल पाल,श्याम चंद्र गुप्ता,सुरेश यादव,कामता प्रसाद इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया।उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल द्वारा दी गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


