12:12 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बदायूँ में हिंदी दिवस एवं गणेश चतुर्थी बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।


सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी शिक्षकों द्वारा हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा की समृद्धि, सरलता और भारतीय संस्कृति में उसके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। समारोह का विशेष आकर्षण शिक्षकों द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन रहा। सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हास्य, व्यंग्य, देशभक्ति, प्रेरणा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं का सुंदर काव्य-पाठ किया। इस दौरान शिक्षकों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने वातावरण को और आनंदमय बना दिया। कवि सम्मेलन के दौरान शिक्षकों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए हिंदी भाषा की खूबसूरती और अभिव्यक्ति की शक्ति को भी प्रदर्शित किया। हास्य एवं व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियों ने सभी को खूब गुदगुदाया, वहीं देशभक्ति एवं प्रेरणादायक कविताओं ने समस्त श्रोताओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने हिंदी भाषा का महत्व बताते हुए सभी शिक्षकों को यह संकल्प दिलाया कि हमें सदैव हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन का प्रयास करते रहना है। और अपनी मातृभाषा के प्रयोग पर बल देना चाहिए।विद्यालय में इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की शिक्षिका श्वेता सैनी एवं शिप्रा सैनी के द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस