बाबा इन्टरनेशनल स्कूल के कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने किया गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा का शैक्षिक भ्रमण
बिल्सी : – बाबा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 1 के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, पंजाबी कॉलोनी, उझानी का शैक्षिक एवं धार्मिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सेवा भावना, अनुशासन, स्वच्छता तथा आपसी भाईचारे जैसे मानवीय मूल्यों से परिचित कराना था। विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि बच्चों को कक्षा में प्राप्त पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन के अनुभव भी प्राप्त हो सकें।
गुरुद्वारा पहुंचने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत किया गया। बच्चों ने अत्यंत उत्साह और अनुशासन के साथ गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश किया तथा श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। इस दौरान विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके द्वारा दिए गए मानवता, प्रेम, समानता एवं सेवा के संदेश के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई। बच्चों ने जाना कि हमें सभी लोगों के साथ प्रेम और सम्मान से व्यवहार करना चाहिए तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरुद्वारा साहिब की विशेषताओं के बारे में भी बताया। बच्चों ने वहां का शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण देखा और धार्मिक स्थल पर अनुशासन एवं शालीनता बनाए रखने का महत्व समझा। विद्यार्थियों ने सेवा कार्यों और सामूहिक सहयोग की भावना को भी करीब से देखा। इससे बच्चों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने में सहायता मिली।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने इस सफल भ्रमण के लिए शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर ने बच्चों के मन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के प्रति सम्मान के साथ-साथ प्रेम, सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा, “बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को केवल कक्षा और पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करते हैं और उनमें संस्कार, अनुशासन, सेवा तथा सामाजिक समरसता की भावना विकसित करते हैं। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा का यह भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। हमारा उद्देश्य बच्चों को ऐसी शिक्षा देना है, जिसमें ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार और मानवीय मूल्य भी विकसित हों।” विद्यालय की ओर से आयोजित इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें जिम्मेदार, संस्कारी एवं संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


