एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
उझानी, बदायूं 14 सितंबर ।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में 14 सितंबर को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया।
कक्षा 1, 2 व 3 के बच्चों ने कविता वाचन, भूमिका निर्वहन और भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने भी कविता वाचन व भूमिका निर्वहन किया। कक्षा 5 के छात्रों ने कहानी वाचन की प्रभावी प्रस्तुति दी। कक्षा 6 के छात्रों ने कबीरदास और रहीम के नीतिपरक दोहों का मार्मिक मंचन कर वाहवाही बटोरी। कक्षा 7 ने संस्कृत श्लोकों की प्रस्तुति दी, तो कक्षा 8 ने संस्मरण और रेखाचित्र प्रस्तुत किए। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के विभिन्न भेदों पर प्रभावी प्रस्तुति दी। कक्षा 10 के छात्रों ने ए.आई. विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष-विपक्ष के तर्क रखे।
भारत सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत कक्षा 11 के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कक्षा 12 की छात्रा ने ‘सफलता के कदम’ विषय पर अपने विचार रखे।
सभी कार्यक्रम हिंदी शिक्षकों के निर्देशन में आयोजित हुए। इस अवसर पर शीतल मिश्रा, संगीता सिंह, रेणुका वार्ष्णेय, भावना अग्रवाल, उषा खरे, अंशु वर्मा, नविता गुप्ता, इला सक्सेना, धीरज गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री), चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद उझानी), निदेशक निलाशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट, उप प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा सहित समस्त हिंदी परिवार उपस्थित रहा।
निदेशक महोदय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबकी पहचान हिंदी से है, हमें दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है और जन-जन को इसे अपनाने की जरूरत है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


