6:27 pm Monday , 14 September 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘हिंदी दिवस’ के विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ0 कमला माहेश्वरी जी के साथ संवाद

मदर एथीना स्कूल में ‘हिंदी दिवस’ के विशेष अवसर पर सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ0 कमला माहेश्वरी जी के साथ संवाद
मदर एथीना स्कूल में ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर आयोजित ‘हिंदी सप्ताह’ के छठे दिन हिंदी साहित्य की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं प्रबुद्ध विदुषी डॉ0 कमला माहेश्वरी जी की मुख्य उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए डॉ0 कमला माहेश्वरी जी के साथ एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रेरक संवाद में डॉ0 माहेश्वरी ने कक्षा-9 की छात्रा स्वास्ति यादव के साथ हिंदी भाषा के सौंदर्य, इसकी समृद्ध काव्य-परंपरा, इसके स्वर्णिम इतिहास और आधुनिक संदर्भों में मातृभाषा के महŸव के विषय में बताते हुए तथा युवा वर्ग को अभिप्रेरित करते हुए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वास्ति के प्रश्नों के उत्तर अत्यंत आत्मीयता से दिए और अपनी कुछ लोकप्रिय काव्य-पंक्तियों के माध्यम से बच्चों को साहित्य सृजन की ओर प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साहित्य मनुष्य के भीतर संवेदनशीलता, अभिव्यक्ति की क्षमता और विचारों की स्पष्टता का संचार करता है।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने इस सफल आयोजन पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए बताया कि हिंदी केवल हमारी राष्ट्रभाषा या अभिव्यक्ति का माध्यम भर नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संस्कारों और समृद्ध धरोहर की संवाहिका है। डॉ0 कमला माहेश्वरी जी जैसी मूर्धन्य कवयित्री का हमारे विद्यालय में आगमन और विद्यार्थियों के लिए उनका यह सारगर्भित संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। आइए, हम सब मिलकर अपनी हिंदी भाषा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस