8:57 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

बरामयखैडा में मना VHP का स्थापना दिवस, प्रांत उपाध्यक्ष बोले- एकजुटता से ही मजबूत होगा समाज।

उझानी-बदांयू 13 सितंबर।

उझानी प्रखंड के ग्राम बरामयखैडा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. के.एल. सोलंकी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में ब्रज प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकजुटता और जागरूकता में निहित है। विश्व हिंदू परिषद का मूल उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाज के बीच सक्रिय रहें, लोगों को संगठन से जोड़ें और उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करें। वर्तमान समय में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिसमें परिवार और समाज दोनों की अहम भूमिका है। सेवा कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों में आपसी समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, बिसौली जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, बिसौली जिला मंत्री रोहित जी, जिला मंत्री प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नमन शर्मा, अरविंद शर्मा एवं डी.एन. शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, बिसौली जिला कौशल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बजरंग दल जिला सहसंयोजक बिसौली सहदेव, अर्पित गुप्ता, सह जिला सहसंयोजक आशीष उपाध्याय तथा जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस