12 सितम्बर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसका उद्घाटन प्रातः 09ः30 बजे जनपद न्यायालय परिसर स्थित केन्द्रीय सभागार, बदायूँ में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा किया जाएगा।
सिविल जज (सी0डि0) त्वरित न्यायाधीश/ प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ अंकित रस्तोगी ने उद्घाटन कार्यक्रम एवं माननीय न्यायिक अधिकारीगण के सम्बोधनों की प्रेस कवरेज हेतु आप सभी मीडिया बंधुओं को आमंत्रित किया है। कृपया निश्चित तिथि, समय एवं स्थान पर पधारने का कष्ट करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


