सहसवान: एक युवक ने चार लोगों पर दबंगई के चलते अपनी जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
नगर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी कासिम ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर जान से मारने और खेत पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उसका एक खेत कस्बा भगता नगला अंदर चुंगी के रकबे में स्थित है। कस्बे के नजदीक होने के कारण उसकी जमीन पर कई लोगों की नजर है। आरोप है कि 15 अगस्त की दोपहर अपने खेत पर गया, तो वहां पहले से मौजूद मोहल्ला रुस्तम टोला और मियां टोला के तीन दबंग युवक कब्जे की नीयत से पहुंच गए। उसका कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के किसान इकट्ठे हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का कहना है कि वह परिवार समेत सीएम के जनता दरबार में पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। कोतवाल नरेश कुमार सिंह का कहना था कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


