एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, में धूमधाम से मना अलंकरण समारोह।
उझानी, बदायूं 11 सितंबर ।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में आज अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल रहे। उनका एवं उपस्थित अभिभावकों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट एवं उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने किया।
समारोह का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ, जिसका नेतृत्व हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने किया। मार्च पास्ट का निर्देशन लवनीश, नकी अहमद एवं चांद मोहम्मद की देखरेख में किया गया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्या तथा अभिभावकों द्वारा नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।





विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर कार्य करने से विद्यार्थियों में ईमानदारी, अनुशासन और टीम वर्क की भावना का विकास होता है, जो भविष्य में उन्हें एक सफल नेतृत्वकर्ता बनाता है।
प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधतंत्र एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना एवं जिम्मेदारी का अहसास कराना ही इस समारोह का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन एवं सहयोग सराहनीय रहा।
नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद इस प्रकार है –
हेड बॉय – लक्ष्य बब्बर (XII-F) तथा हेड गर्ल – ईशानवी गौड़ (XII-F)
ग्रीन हाउस – हाउस कैप्टन अरसलान (XI-D), वाइस कैप्टन आराध्या पाठक (XI-B)
ब्लू हाउस – हाउस कैप्टन अक्षांश गुप्ता (XII-A), वाइस कैप्टन सिया राजपूत (XI-B)
येलो हाउस – हाउस कैप्टन अंकित कुमार (XII-A), वाइस कैप्टन याशी कश्यप (XI-C)
रेड हाउस – हाउस कैप्टन पारुल मिश्रा (XII-F), वाइस कैप्टन श्रद्धा शर्मा (XI-E)
लिटरेरी हेड – उत्कर्ष (XII-F), डिप्टी लिटरेरी हेड – खुशी (XI-A)
कल्चरल हेड – आस्था चावड़ी (XII-C), डिप्टी कल्चरल हेड – शारुल (XI-B)
स्पोर्ट्स कैप्टन – शोएब (XII-C), स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन – मोना (XII-F)
अनुशासन प्रमुख – अंशिका शर्मा (XII-C), उप-अनुशासन प्रमुख – शिवांशी माहेश्वरी (XII-C)।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


