बदायूं
ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम आगमन पर दातागंज में भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
केशव गुप्ता
दातागंज। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के विधानसभा दातागंज में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह पुष्पमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्राम सैनपुर से लेकर नगर पालिका परिषद दातागंज तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जमकर उत्साह दिखाया और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दातागंज विधानसभा के लोगों का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद भाजपा की कार्यकर्ता शक्ति को और मजबूत करता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह हुए स्वागत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


