3:42 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

एसएसपी ने किया डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह की पुस्तक का विमोचन

एसएसपी ने किया डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह की पुस्तक का विमोचन।

उझानी, बदायूं 11 सितंबर ।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह की नवीन कृति ‘महिलाएं, सुरक्षा एवं रोजगार’ का विमोचन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि यह साहित्य महिला सशक्तिकरण को मजबूती देगा और महिलाओं को सुरक्षा व रोजगार के प्रति जागरूक करेगा। डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को रूढ़िवादी सोच से बाहर आकर अपनी पहचान बनानी होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उनकी कृति ‘भारतीय महिलाएं: राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास’ भी चर्चित रही है। इस मौके पर पुलिस कर्मियों संग सतीश चन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस