भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
दुबई। महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 24 और ऋचा घोष ने 21 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 109/7 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, जबकि नंदनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।
इस तरह भारतीय टीम ने मुकाबला 40 रन से अपने नाम कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अब फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


