5:55 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार, तमंचा और दो कारतूस बरामद

बदायूं

25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार, तमंचा और दो कारतूस बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सुरजन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 561/25 में धारा 109(1), 115(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 318/26 में धारा 261, 262 बीएनएस के तहत वांछित था।
पुलिस के अनुसार बरामद तमंचा मुकदमा अपराध संख्या 561/25 की घटना में प्रयुक्त किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सिविल लाइन थाने में वर्ष 2013 से अब तक मारपीट, जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हेरन्द्र सिंह, निरीक्षक सुपेन्द्र मलिक, निरीक्षक उमेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह उज्जवल समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस