5:21 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

चोरी की बाइक बरामद, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

बदायूं

चोरी की बाइक बरामद, तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तथा चेसिस नंबर घिसकर उनमें बदलाव करते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने कब्रिस्तान की बाउंड्री के अंदर से राजा पुत्र पप्पू निवासी नाहर खां सराय, थाना कोतवाली बदायूं, मुजाहिद पुत्र साहिद निवासी खेड़ा बुजुर्ग, थाना सिविल लाइंस बदायूं और आशु पुत्र मुन्ने निवासी बदरियां, थाना सोरों, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरो पैशन प्रो, हीरो स्पेलेंडर प्लस और हीरो सुपर स्पेलेंडर समेत पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं। जांच के दौरान कई बाइकों पर अंकित नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने ई-चालान ऐप के माध्यम से जांच की तो वाहनों के वास्तविक पंजीकरण नंबर अलग पाए गए। एक बाइक का चेसिस नंबर भी घिसा हुआ मिला।
पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदलने और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ करने के बाद उन्हें बेचने का काम करते थे। मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 224/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, उपनिरीक्षक संजय तोमर, हेड कांस्टेबल वसीम अहमद समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस