बदायूं
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट, करीब एक दर्जन घायल—वीडियो वायरल
केशव गुप्ता
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंडाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सभी घायलों को उपचार के लिए दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, रेफर किए गए घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर स्टेचर नहीं मिलने की बात सामने आई है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


