4:40 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -करोड़ों की ठगी के दो इनामी भाई STF ने दबोचे

बदांयू -करोड़ों की ठगी के दो इनामी भाई STF ने दबोचे।

बदायूं 8 सितंबर ।

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो सगे भाईयों को STF नोएडा यूनिट और कोतवाली बदायूं पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य पुत्र नारायण, निवासी कटरा चांद खां, बरेली के रहने वाले हैं। दोनों पर DIG बरेली की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

आरोप है कि दोनों ने बदायूं में कंपनी का दफ्तर खोलकर निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराए और ठगी की। इनके खिलाफ कोतवाली बदायूं में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। बरेली के बारादरी थाने में भी नगर निगम की महिला कर्मचारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों लंबे समय से वांछित थे। 7 सितंबर को की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस