4:41 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में पोषण सप्ताह का समापन: लघु नाटिका के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन शैली का संदेश

मदर एथीना स्कूल में पोषण सप्ताह का समापन: लघु नाटिका के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन शैली का संदेश
मदर एथीना स्कूल में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’ के समापन के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग और संदेशप्रद प्रस्तुतियों के माध्यम से सही खान-पान और संतुलित आहार के महत्त्व को उजागर किया। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने जंक फूड से होने वाले नुकसानों को दर्शाते हुए हरी सब्जियों, फल, दूध और अंकुरित अनाज को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। बच्चों के अभिनय और प्रभावी संवादों ने उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अपने संदेश में कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आज के समय में हमारे बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है। पोषण केवल पेट भरने का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन की ऊर्जा और विकास का आधार है। हमें बच्चों को बचपन से ही जंक फूड से दूर रखकर घर का बना पौष्टिक भोजन खाने की आदत डालनी चाहिए। विद्यालय का यह प्रयास बच्चों और अभिभावकों दोनों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस