4:50 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी को मिला राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी को मिला राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड।

उझानी (बदायूं) 7 सितंबर ।

नगर के ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय को उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्कूल के रूप में राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर दिनांक 06 सितंबर को होटल वेलकम आईटीसी, द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल और प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट को यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया। इस दौरान विवेक सिंह भी मौजूद रहे।

यह पुरस्कार विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सर्वांगीण विकास, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

पुरस्कार मिलने की खबर से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय समर्पित शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावकों और संपूर्ण स्कूल समुदाय के सामूहिक प्रयासों को दिया है। साथ ही इसे निदेशक व प्रधानाचार्य के विजन और कुशल प्लानिंग का प्रतिफल बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस