5:15 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन में लगा मेडिकल कैंप, पुलिस परिवारों को मिला निशुल्क इलाज व परामर्श

बदायूं

पुलिस लाइन में लगा मेडिकल कैंप, पुलिस परिवारों को मिला निशुल्क इलाज व परामर्श

केशव गुप्ता

बदायूँ। पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित कैंप में पुलिस परिवारों के बच्चों एवं महिलाओं समेत अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मेडिकल कैंप में जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डा. अजीत सिंह गंगवार, वार्ड बॉय केशव राम, जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. शारिक हुसैन, हड्डी विशेषज्ञ डा. रियाज तथा पुलिस लाइन अस्पताल के फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने मरीजों की जांच कर बीमारियों के संबंध में निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कैंप के दौरान लाल पैथ की ओर से कम दरों पर विभिन्न रक्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने में सहूलियत मिली।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. ह्रदेश कठेरिया, प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। मेडिकल कैंप से पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला और लोगों ने आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस