उझानी-बदांयू 5 सितंबर।
उझानी- के एमजीपी कॉलेज में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त शिक्षकों, स्थानांतरित प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के वर्तमान शिक्षकों ने एक साथ मिलकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त शिक्षक राम प्रकाश शर्मा द्वारा सभी शिक्षकों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन कुलदीप उपाध्याय और डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने किया। के.के. मिश्रा ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके दर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में आर.के. अग्रवाल, उमेश मिश्र, राम प्रसाद सौरभ, एस.एन. श्रीवास्तव, शिव सनेही मिश्र, मोहम्मद एजाज आलम, रामपाल, अवकाश प्राप्त शिक्षक वशिष्ठ मुनि मिश्र, विजय सक्सेना, गीता उपदेशक देवकीनंदन शर्मा, संजीव गंगवार, दिनेश शक्य, नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश त्रिपाठी, श्रवण थरेजा, रोहित लाल, हरवीर सिंह और संतोष कुमार ने शिक्षा और गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव तोमर ने सभी अतिथियों एवं अवकाश प्राप्त शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रमेश पांडे, ललित देव, विवेक अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, कंचन पांडे, बबिता आर्य सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


