

बदायूं। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कोचिंग के संस्थापक अमित यादव सर तथा आदरणीय शिक्षक रोहित सर एवं सौरभ सर का विद्यार्थियों द्वारा सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने, कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा भी देते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


