आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार द्वारा ब्लॉक सालारपुर के संविलयत विद्यालय सादुल्लापुर भितारा के समस्त शिक्षकों, अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों को पटका पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले स्टाफ में श्रीमती रिंकी हरवंश,श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती अंजली श्रीवास्तव, अनुदेशक श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती नेहा, श्रीमती रुचि शर्मा शिक्षामित्र श्रीमती कुसुम एवं श्रीमती मीना रही। उक्त विद्यालय में समस्त स्टाफ बड़ी लगन और शिद्दत के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। आप सभी ने अपनी लगन से विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में पूर्ण सहयोग दिया है। आप सभी स्टाफ बधाई के पात्र है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


