6:56 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, मटकी फोड़ बना आकर्षण।

बदायूं

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, मटकी फोड़ बना आकर्षण।

उझानी- बदांयू 5 सितंबर।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा, भव्यता और हर्षोल्लास के साथ संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय और आकर्षक ढंग से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री), चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशू अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट एवं उप-प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत शिक्षकों के विशेष रैंप वॉक के साथ भव्य स्वागत से हुई। इसके पश्चात कक्षा 9 ‘सी’ की छात्रा ईशी गुप्ता ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। क्रिस सर के निर्देशन में विद्यालय के कॉयर ग्रुप ने सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसके बाद सुगंधि मैम द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। कक्षा 7 की छात्रा सौम्या वार्ष्णेय ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रभावशाली भाषण दिया।

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया। सिम्मी मैम के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 7 के छात्र सीरत खान ने शिक्षक दिवस पर कविता पाठ किया तथा कक्षा 12 ‘ए’ की छात्रा गरिमा ने ‘मन की बात’ के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कक्षा 12 ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और कक्षा 12 के अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य व नाटक की आकर्षक प्रस्तुति दी। कक्षा 8 की छात्रा पीहू जैन ने शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी पर संयुक्त कविता वाचन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंजलि सिंह के नेतृत्व में आयोजित ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता रही, जिसने पूरे परिसर को ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

समारोह के अंत में निदेशक नीलांशू अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस