1:40 pm Friday , 4 September 2026
BREAKING NEWS

पीएम की अपील से उझानी सर्राफा बाजार में सन्नाटा, 45 फीसदी तक कारोबार गिरा।


उझानी (बदायूं) 4 सितंबर ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से की गई अपील – “यदि बहुत अधिक आवश्यकता न हो तो सोने की खरीदारी से बचें” – के बाद उझानी सर्राफा बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है।

वर्ष 1980 से स्थापित उझानी- सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल ने कहा कि बीते 50 वर्ष में किसी भी पीएम ने इस तरह की अपील नहीं की थी। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ा है और कारोबार 45 फीसदी तक कम हो गया है।

उझानी सर्राफा कमेटी के व्यापारियों का कहना है कि सोने का भाव पहले से ही अधिक होने के कारण ग्राहक कम आ रहे थे, उस पर पीएम की अपील ने ग्राहकों को और रोक दिया है।

व्यापारी क्या बोले –
संजय कुमार मित्तल ने कहा – चार साल पहले तक रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटने पर महिलाएं कोई न कोई गहना बनवाती थीं, अब वो चलन बंद हो गया है। पीएम की अपील से बाजार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

रामप्रसाद सुरेश चंद्र ज्वेलर्स के स्वामी सिद्धांत गोयल ने कहा – मैं तीसरी पीढ़ी में कारोबार देख रहा हूं। लगभग 45 फीसदी कारोबार कम हो गया है। दुकान के खर्च तक निकालना मुश्किल हो रहा है।

सुवीत वार्ष्णेय , कंचन ज्वेलर्स उझानी- ने कहा पीएम को यह भी बताना चाहिए कि सर्राफा कारोबारी क्या करें, जिससे उनका काम चल सके, स्टाफ की तनख्वाह निकल सके, अन्यथा यह कारोबार रसातल में चला जाएगा।

व्यापारियों ने मांग की है कि केंद्र सरकार बुलियन के अवैध कारोबार पर रोक लगाए और आयात शुल्क फिर से 6 फीसदी किया जाए, ताकि दुकानों से जुड़े 10 हजार परिवारों का रोजगार बच सके।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस