7:38 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

प्राचार्य ने जारी किया स्पेशल बैक की प्रयोगात्मक एवं मौखिकी परीक्षा कार्यक्रम छात्रों से समय पर प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होने का निर्देश

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, बदायूँ में स्पेशल बैक परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के परीक्षार्थियों की विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक एवं मौखिकी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा प्रभारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में 6 सितंबर से 09 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से प्रयोगात्मक एवं मौखिकी परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिसमें राजकीय महाविद्यालय, बीआईएमटी , मुस्लिम डिग्री कॉलेज ककराला, आत्माराम महाविद्यालय अलापुर, आशिम सिद्दीकी कॉलेज, रामभरोसे डिग्री कॉलेज , एचपी इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन एवं चौधरी महाविद्यालय बिनावर ढकिया के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि जंतु विज्ञान की परीक्षा 6 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से होगी। बीए बीएससी गृह विज्ञान एवं बीकॉम व एमकॉम की परीक्षा 7 सितंबर को होगी । अंग्रेजी एवं वनस्पति विज्ञान की परीक्षा 8 सितम्बर को तथा अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, इतिहास , राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं हिन्दी विषय की प्रयोगात्मक और वायवा परीक्षाएं 9 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से होंगी।
प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र लेकर महाविद्यालय में उपस्थित हों। किसी भी कारणवश प्रवेश पत्र न लेकर आने या अनियमितता की स्थिति में संबंधित परीक्षार्थी को अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी परीक्षार्थी की स्वयं पर होगी।
प्राचार्य ने परीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करने और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस