4:02 pm Wednesday , 2 September 2026
BREAKING NEWS

रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

– रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

– थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ था कि तभी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तो कांस्टेबल पुष्पेंद्र वहां पहुंचे और अचेत अवस्था पड़े अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अज्ञात व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके पास एक बैग और एक मोबाइल मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस