अस्पताल में भर्ती कराया गया – बदांयू में महिला जहर खाकर पहुंची SSP दफ्तर।
बदायूं 1 सितंबर।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय कॉलोनी में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को एक महिला जहरीला पदार्थ खाकर SSP कार्यालय पहुंच गई। जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मीरा सराय निवासी नीता उर्फ विनीता के बेटे अरुण सक्सेना का कांशीराम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा से कार खरीद को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट के आरोप के बाद पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी।
सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच कराई गई है। वादी की तहरीर पर आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की हालत स्थिर है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


