1:37 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -मुर्गा विवाद के बाद खाने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, परिवारों में कोहराम

बदायूं -मुर्गा विवाद के बाद खाने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, परिवारों में कोहराम।

बदांयू 1 सितंबर।

कादरचौक थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कादरचौक-बदायूं मार्ग पर असरासी पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कादरचौक निवासी सौरभ जौहरी उर्फ चीता (21) और वीरेश उर्फ विपिन (20) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने कस्बे के एक ढाबे पर मुर्गा बनवाया था। देर से पहुंचने पर ढाबा संचालक ने मुर्गा दूसरे ग्राहक को बेच दिया। इसी को लेकर दोनों का संचालक से झगड़ा हुआ, मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इसके बाद दोनों भदरौली के पास दूसरे ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

सौरभ दो भाइयों में छोटा था और पिता की समोसे की दुकान में मदद करता था। वहीं विपिन पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस