12:50 pm Tuesday , 1 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में युवक की करतूत: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, पांच साल तक शादी का झांसा देकर शोषण, फिर दूसरी लड़की से कर ली शादी

बदायूं में युवक की करतूत: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, पांच साल तक शादी का झांसा देकर शोषण, फिर दूसरी लड़की से कर ली शादी।

रिश्ता तय होने पर दी धमकी – बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा, अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी।

बदांयू 1 सितंबर।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने ही भाई के दोस्त पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी आरिश उसके भाई का दोस्त था, इसलिए उसका घर पर आना-जाना था। आरोप है कि इसी दौरान आरिश ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। उस समय पीड़िता नाबालिग थी।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी करीब पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। करीब डेढ़ साल पहले आरिश ने दूसरी युवती से शादी कर ली।

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी। इसकी जानकारी जब आरिश को हुई तो उसने रिश्ता तय करने वाले परिवार को फोन कर धमकाया। कहा- अगर बारात लेकर आए तो लाशें बिछा दूंगा।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके परिजनों को उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत नवादा चौकी पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों में समझौते की सलाह दे दी।

पुलिस के रवैये से क्षुब्ध होकर पीड़िता सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के मौजूद न होने पर जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस