मदर एथीना स्कूल में ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर कार्यशाला आयोजित
मदर एथीना स्कूल में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग’ एवं ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक, लॉजिकल थिंकिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना रहा। इस कार्यशाला की एप्रीशियेसन कमेटी के अंतर्गत विशेषज्ञ के रूप में एस0आर0एम0एस0 बरेली से ए0आई0 एक्सपर्ट डॉ0 अंकुर कुमार, ब्लूमिंग फ्लावर स्कूल, बिसौली से प्रधानाचार्य श्रीमान अनिल कुमार शर्मा जी एवं अल हफीज़ एजूकेशनल अकादमी, सहसवान की प्रधानाचार्या श्रीमती निशात फारूकी को आमंत्रित किया गया। इसके अलावा इस कार्यशाला में जिले के 15 अलग-अलग विद्यालयों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं ने शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार कम्प्यूटेशनल थिंकिंग की मदद से जटिल से जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटकर आसानी से हल किया जा सकता है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव, मशीन लर्निंग, कोडिंग और भविष्य में इसके ज़रिए मिलने वाले नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला का आयोजन उझानी स्थित ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उनको केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें 21वीं सदी के कौशल जैसे- ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस साक्षरता से जोड़कर उनके ज्ञान को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु शिक्षकों को ¬प्रशिक्षित करने हेतु किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


