संगठन को मजबूत करने, पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनसेवा को प्रभावी बनाने पर हुआ विचार-विमर्श
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी रविवार रात बदायूं स्थित राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्र प्रकाश गुप्त एवं उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने परिवार सहित उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देने तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, मनोज मसीह, मनोज गुप्ता, पवन शर्मा, अरविंद वाल्मीकि, राजेश्वर कश्यप, मोहित प्रभाकर बाल्मीकि सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


