बिसौली में स्व. ओंकार सिंह यादव की स्मृति में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
रिपोर्ट: I M Khan
बिसौली। स्वर्गीय ओंकार सिंह यादव, पूर्व विधायक एवं मंत्री, की स्मृति में रविवार को ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मैदान पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहसवान विधायक बृजेश यादव ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि खेल सर्वोपरि है और मैदान में खिलाड़ी की प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।
आकाश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है। टूर्नामेंट के आयोजक हिमांशु उपाध्याय ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के दौरान हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों में खूब उत्साह पैदा किया। मैच रेफरी की भूमिका देवांश सक्सेना, ठाकुर वरुण सिंह, सत्यवीर यादव, दीपक चौहान, परसिया और बबलू मौर्य ने निभाई, जबकि स्कोर की जिम्मेदारी केशव उपाध्याय ने संभाली।
इस अवसर पर आकाश मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, महेंद्र प्रताप यादव, गौरव यादव, केशव उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


