मदर एथीना स्कूल में ‘खेल दिवस’ पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खेल दिवस विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करते हुए बहुत ही उत्साह से मनाया और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र को स्मरण किया। कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों को हॉकी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त ‘अंतर्सदनीय कबड्डी मैच’ का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके अंतर्गत सत्या हाउस व शौर्य हाउस के बीच मध्य मैच हुआ जिसमें शौर्य हाउस ने सत्या हाउस को पराजित किया। दूसरा मैच कर्मा हाउस व विवेका हाउस के मध्य हुआ जिसमें कर्मा हाउस ने भारी अंतर से विवेका हाउस को पराजित किया। दोनों विजयी सदनों कर्मा हाउस व शौर्य हाउस के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें कर्मा हाउस ने विजय पताका फहराई। शौर्य हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद तृतीय स्थान के लिए सत्या हाउस व विवेका हाउस में मैच हुआ। जिसमें सत्या हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की निदेश्किा महोदया चयनिका सारस्वत ने खेल दिवस के दिवस के अवसर पर और बच्चों की खेल भावना को सराहा। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के भीतर स्वस्थ खेल भावना का रोपण करते हैं और सहभागिता में ईमानदारी बरतना सिखाते हैं।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


