1:54 pm Saturday , 29 August 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्राओं ने विभिन्न खेलों में लिया उत्साहपूर्वक भाग

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्राओं ने विभिन्न खेलों में लिया उत्साहपूर्वक भाग

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 29 अगस्त 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं क्रीडा समिति द्वारा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। नियमित रूप से खेलों एवं व्यायाम में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है तथा आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. मनोज कुमार रहे। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बैडमिंटन, कैरम आदि विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस