6:41 pm Friday , 28 August 2026
BREAKING NEWS

बाबा साहब के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में ओमकार सिंह

बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, बाबा साहब के सम्मान में, कांग्रेस मैदान में ओमकार सिंह*
बदायूं 28 अगस्त 2026 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर वार्ता करने के उपरांत कांग्रेस जनों ने थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम राजा सीकरी जहां पर की बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने पर विवाद हुआ था वहां की जानकारी लेने हेतु कार्यालय से निकलने पर इंस्पेक्टर कोतवाली अपराध अशोक कुमार सिंह के साथ पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका ,कांग्रेसियों के हठ करने पर पुलिस प्रशासन ने नायब तहसीलदार श्री सृजन कुमार को बुलाकर कांग्रेसियों की बात कराई उसके उपरांत कांग्रेसियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में मांग करते हुए कांग्रेस जनों ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा जहां पर स्थापित हो रही थी वहीं पर स्थापित करवाई जाए , जिन निर्दोष लोगों पर मुकदमा लगाए गए हैं उन्हें वापस किया जाए और निर्दोष लोगों के खिलाफ जो बलपूर्वक मारपीट की घटना हुई है उसमें दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एक इगलास हुसैन, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अन्ना भाई, शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव श्याम कुमार सिंह शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव जमशेद तुर्क, रामकुमार, रमेश पाल, हसन खान फरीदुद्दीन ,आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस