6:51 pm Thursday , 27 August 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल की छात्राओं ने अफसरों को बांधे रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना की

एपीएस इंटरनेशनल की छात्राओं ने अफसरों को बांधे रक्षा सूत्र, दीर्घायु की कामना की।

उझानी (बदायूं) 27 अगस्त ।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को विभिन्न कार्यालयों में जाकर अधिकारियों-कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना की।

रिधिमा थेरेजा और विवेक सिंह के निर्देशन में छात्राओं का दल सबसे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बदायूं पहुंचा। वहां छात्राओं ने एसएसपी सुश्री अंकिता शर्मा सहित कार्यालय के अन्य स्टाफ को राखी बांधी। एसएसपी ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट और मिठाई दी।

इसके बाद छात्राओं ने डाकघर अधीक्षक नीलेन्द्र कुमार व अन्य कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा। डाकघर अधीक्षक ने छात्राओं को उपहार स्वरूप नकद राशि प्रदान की।

छात्राओं ने इसके अलावा अपने विद्यालय के चेयरमैन माननीय विमलकृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्यमंत्री), निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उप प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, उझानी कोतवाली के एसएचओ, डीओ उझानी, डॉ. संजीव गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवकुमार व अन्य स्टाफ को भी रक्षा सूत्र बांधकर मंगलकामनाएं दीं। सभी ने छात्राओं को आशीर्वाद के साथ चॉकलेट और मिठाई भेंट की।

विज्ञापन एक्सप्रेस