बदायूं
खाटू श्याम मंदिर में विशाल भंडारा, विधायक बब्बू भैया ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
केशव गुप्ता
दातागंज। पवित्र सावन माह के अवसर पर ग्राम पापड़ हमजापुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्री सुरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विधायक बब्बू भैया ने धर्म, आस्था और जनसेवा से जुड़े इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक सुरेंद्र सिंह व उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


