5:50 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु अंर्तसदनीय वॉलीबॉल मैच का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु अंर्तसदनीय वॉलीबॉल मैच का आयोजन
मदर एथीना स्कूल में कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंर्तसदनीय वॉलीबॉल मैच का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिसके अंतर्गत कर्मा हाउस की टीम ने विवेका हाउस की टीम को में मैच हुआ और सत्या और शौर्या हाउस की टीम के बीच मैच हुआ। कर्मा हाउस की टीम ने विवेका हाउस की टीम को पराजित किया तथा शौर्या हाउस को सत्या हाउस की टीम ने पराजित किया। इसके बाद फाइनल मैच कर्मा हाउस तथा सत्या हाउस के बीच खेला गया जिसमें कर्मा हाउस विजयी रहा। इसके बाद तृतीय स्थान के लिए शौर्या हाउस व विवेका हाउस में मैच हुआ जिसमें शौर्या हाउस ने विवेका हाउस को पराजित करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मैच का आयोजन खेल प्रशिक्षक श्रीमान लाल बहादुर व कामिनी गौतम के निर्देशन में किया गया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यर्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने हेतु अभिप्रेरित किया साथ ही यह भी बताया कि इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को खेल मंच प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ किया जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस