5:21 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

डाकघर भ्रमण: एपीएस स्कूल के बच्चों ने समझी डाक और बैंकिंग प्रणाली

डाकघर भ्रमण: एपीएस स्कूल के बच्चों ने समझी डाक और बैंकिंग प्रणाली।

उझानी-बदांयू 25 अगस्त।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों ने मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत मुख्य डाकघर, बदायूँ का दौरा किया। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ आधुनिक पोस्टल और बैंकिंग सुविधाओं की व्यावहारिक जानकारी देना था।

डाकघर में डॉक्यूमेंट इंचार्ज रिपुदमन प्रताप सिंह और गौरव जी ने बच्चों को पासपोर्ट सेवा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी दी कि विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है। लाल पासपोर्ट राजनयिकों व मंत्रियों के लिए, सफेद पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों के लिए और नीला पासपोर्ट सामान्य नागरिकों के लिए होता है।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने MPCM काउंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), सुकन्या समृद्धि योजना, माई स्टाम्प, सरकारी स्टाम्प और आधार कार्ड अपडेट सेंटर की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। बच्चों ने डाकघर के लॉकर देखे और अधीक्षक एन. के. दुबे से भेंट की।

यह शैक्षणिक भ्रमण कोऑर्डिनेटर श्रीमती शशि शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक विवेक सिंह, मन्तशा खान, आयुषी शर्मा, रेणुका वार्ष्णेय, शिल्पी सिंह और राधिका छाबड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस तरह के व्यावहारिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और वे दैनिक जीवन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। डाकघर की विभिन्न सेवाओं को जानकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन एक्सप्रेस