4:33 pm Tuesday , 25 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बिल्सी: नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को कक्षा पी.जी. से कक्षा XII तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, सजावटी सामग्रियों, मोतियों, रिबन, धागों तथा अन्य आकर्षक सामग्री का प्रयोग करते हुए सुंदर एवं मनमोहक राखियाँ तैयार कीं। प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी राखी को आकर्षक एवं अनूठा बनाने के लिए अपनी रचनात्मक सोच का परिचय दिया।
राखी बनाते समय विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पारंपरिक डिजाइन के साथ-साथ आधुनिक एवं अभिनव शैली की राखियाँ भी तैयार कीं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी रिश्तों की भावना को भी खूबसूरती से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता का परिणाम कक्षा पी॰जी॰ से श्रीजा, कक्षा- एन॰ सी॰ से कृतिका माहेश्वरी , कक्षा- के॰जी॰ से सैयांश वार्ष्णेय, कक्षा 1 से उत्कर्ष , कक्षा 2 से रशमी , कक्षा 3 से अनन्या माहेश्वरी , कक्षा 4 से सार्थक माहेश्वरी , कक्षा 5 से आयुष यादव , कक्षा 6 से त्रिज्ञा आर्य , कक्षा 7 से अविका माहेश्वरी कक्षा 8 से पूर्वी शर्मा, कक्षा 9 से तान्या माहेश्वरी , कक्षा 10 से ध्रुविका सिंह , कक्षा 11 से श्रद्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों से जुड़ी ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सहयोग, सृजनशीलता और संस्कारों का विकास करती हैं।

विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास एवं कार्य-कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी सुंदर प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस