7:20 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण

बदायूँ 24 अगस्त 2026
संयुक्त निगरानी समिति द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गयाए जिसमें सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति के समस्त सदस्यों द्वारा जिला कारागार में सुरक्षित बचपन के तहत चिन्हित बच्चों के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गय जिसमें समिति द्वारा बच्चों की समस्त आवश्यकताओं की समीक्षा की गयी। बच्चों को स्वास्थ्यए शिक्षाए योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीए जिला कार्यक्रम अधिकारीए ए0सी0एम0ओए बाल रोग विशेषज्ञए को समिति द्वार निर्देश दिये गयें। वर्तमान में 07 बच्चे अपने माता के साथ संवासित है उनकी आई0सी0पी0 का फॉलोअप तथा बच्चों की समय-समय पर काउसलिंग कराये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जिला कारागार में संवासित महिला बन्दी के परिवार में घर पर रह रहे बच्चों को योजना से जोडने हेतु आवश्यक दस्तावेजो को सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर दस्तावेज तैयार कराये के साथ विभागीय योजना से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमारए जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमारए जिला कार्यक्रम अधिकारीए मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मोहन झॉए अध्यक्ष बाल कल्याण समिति नन्द किशोर पाठकए संरक्षण अधिकारी रवि कुमार सामाजिक कार्यकता भमरपाल सिंह अधीक्षक जिला कारागार राजेन्द्र कुमारए अनन्या अत्री उप अधीक्षक कारागार उपस्थित रहें।

विज्ञापन एक्सप्रेस