चेयरमैन फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों के सम्मान में किया विशाल भंडारा
अतिथि के तौर पर रहे माननीय सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा
आदित्य यादव, आबिद रज़ा व फात्मा रज़ा ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा
हिंदू – मुस्लिम एकता की मिसाल बना कार्यक्रम
दिनांक 22.8.2026 को लालपुल पर दास पैट्रोल पम्प के निकट चेयरमैन फात्मा रज़ा ने नगर पालिका की ओर से सावन के माह में शिव भक्तों के सम्मान में विशाल भंडारा किया। अतिथि के तौर पर मुख्य रूप से सांसद आदित्य यादव व पूर्वमंत्री आबिद रज़ा रहे । भंडारे में शिव भक्तों (कावड़ियों) पर आदित्य यादव ,आबिद रज़ा , फात्मा रज़ा ने पुष्प वर्षा की तथा शिव भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की ।
यह कार्यक्रम हिंदू व मुस्लिम की एकता का प्रतीक तथा शिव भक्तों (कावड़ियों) का भंडारा धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बना। सांसद आदित्य यादव व आबिद रज़ा ने कार्यक्रम के लिए चेयरमैन फात्मा रज़ा की सरहाना की तथा कहा ऐसे कार्यक्रमों से हिंदू और मुसलमान के बीच मोहब्बत का संदेश जाता है तथा नफरत फैलाने वालों के लिए यह सबक है हर धर्म व हर मजहब के धार्मिक आयोजन का सम्मान करना चाहिए।
यहाँ यह भी बता दे पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के निर्देश पर चेयरमैन फात्मा रज़ा हर साल सावन के महीने में नगर पालिका के माध्यम से शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन करती हैं चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा बदायूं शहर के लोगों ने जिस विश्वास से हमें चेयरमैन बनाया है मैं उन पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करती हूं और बिना धार्मिक भेदभाव के कार्य करती हूं।
कार्यक्रम में जवाहर सिंह यादव, बलबीर यादव, अजय पाल यादव, लाल यादव राजवीर यादव, आशीष यादव ,विजय सिंह यादव सभासद पति मुख्तार बाबा,अनीस सिद्दीकी, अली अल्वी, हर्षित यादव, अमित ,उर्फ सोनू ओमवीर यादव, त्यागी राजपूत, मनोज जाटव पप्पू जाटव ,अनमोल जाटव , मुरारी जटाव, छोटे लाल गौतम, डॉ राजेंद्र जाटव,अमन यादव अंकज यादव र,जत यादव मनोज गुप्ता ,श्याम यादव, प्रेम यादव , भोजराज यादव, इंदू सक्सेना, अफसर अली, मो० रफी, संजू सक्सेना,, महेश सक्सेना, ज़ाहिद गाज़ी, समर, जब्बार दानिश अशर्फी छोटू बबलू, खलील अंसारी , राकिब भाई , स्वाले चौधरी ,मोहम्मद मियां, रिजवान बबलू, फहीम खान फिरोज अंसारी ,अनवर खान सभासद, अबरार सभासद, नवेद सभासद, संतोष कश्यप , पप्पू भाई,युनिस् अल्वी, पप्पन, पीरजी, अरूण यादव,कौसर अली वसीम सैफी,आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे!
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



